एनआरआई से करीब पांच करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में कैथल पुलिस ने सेक्टर-7 निवासी एडवोकेट संतोष यादव गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है, इस मामले में महिला के पति एडवोकेट सतपाल यादव भी आरोपी हैं।
मार्च 2019 में एनआरआई हरभजन सिंह की लड़की रविंद्र करास द्वारा पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उसके पिता के साथ 2 साल पहले वकील दंपती संतोष यादव, सतपाल यादव, वकील पवनदीप, हरप्रीत कौर, सिमरप्रीत, मनीषा, शांति देवी, इंडियन बैंक के बैंक मैनेजर और उसकी पत्नी भारती मिश्रा ने करीब पांच करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। आरोप है कि आरोपियों ने साजिश के तहत उसके पिता की पांच करोड़ की एफडी में अपना नाम साथ जोड़कर राशि हड़प ली है। इस मामले की जांच पहले करनाल में हुई थी, लेकिन आईजी ने इस मामले की जांच कैथल ट्रांसफर कर दी थी और इसके लिए एसआईटी गठित की गई थी। करीब दो साल चली जांच के बाद आरोपी महिला एडवोकेट संतोष यादव को करनाल से गिरफ्तार किया गया। सोमवार दोपहर को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन के रिमांड पर भेजा गया है।