कैमला गांव में विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका के भाई ने जीजा पर जहर देकर बहन की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतका के भाई सुखदेव ने पुुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती रात करीब साढ़े 12 बजे उसके पास बहन रेखा के देवर संदीप का फोन आया कि तुम्हारी बहन सीरियस है। इसके बाद परिजनों के साथ कैमला पहुंचे तो उसकी बहन की मृत्यु हो चुकी थी। सुखदेव का आरोप है कि उसके जीजा सोमदत्त ने उसकी बहन को जहर दिया है, जिससे बहन की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कंवर सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। विदित हो कि बेलरखा निवासी जगतुराम की पुत्री रेखा की शादी वर्ष 2008 में कैमला निवासी बाबूराम के पुत्र सोमदत्त के साथ हुई थी। दोनों से एक बेटा और दो बेटी हैं।