फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसियों के कूड़ा डालने से परेशान महिला ने जहर खाया, मौत

Sat, 22 Aug 2015 12:20 AM IST
करनाल/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रांवर में घर के बाहर पड़ोसियों के कूड़ा डालने से परेशान महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। महिला की कूड़ा डालने के कारण कई बार पड़ोसियों से बहस हो चुकी थी। महिला के टोकने के बाद भी पड़ोसियों ने कूड़ा डालना बंद नहीं किया। इससे परेशान होकर महिला ने गुरुवार शाम जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका के बेटे की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव रावर में रहने वाली 48 वर्षीय राजरानी के घर के बाहर कुछ पड़ोसी कूड़ा डाल देते थे। इस बात को लेकर उसका कई दिनों से पड़ोसियों के साथ झगड़ा चल रहा था। मृतका के लड़के आशीष ने बताया कि कई बार समझाने के बाद भी पड़ोसियों ने कूड़ा डालना बंद नहीं किया। इससे परेशान होकर राजरानी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी बीर सिंह ने बताया कि आशीष की शिकायत पर कांता, अंजली, सतपाल, अमित, राजेश और दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल इस ममाले में किसी भी आरोपी कि गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें