फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एंबुलेंस की टक्कर से स्कूटी सवार महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। सदर बाजार स्थित गांधी चौक के पास बुधवार देर रात तेज रफ्तार एंबुलेंस ने स्कूटी सवार महिला अनुराधा चोपड़ा को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में महिला के हाथ में फ्रैक्चर आया है और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एंबुलेंस काफी तेज गति में थी और अचानक स्कूटी को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल महिला को संभाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि एंबुलेंस में सवार दोनों युवक नशे की हालत में थे जिसके कारण यह हादसा हुआ। हालांकि इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस व चालक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घायल महिला के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सतीश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और मेडिकल जांच सहित अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें