तरावड़ी श्री भागवत सेवा समिति की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन सुनते श्रद्धालु। संवा
करनाल। श्री भागवत सेवा समिति की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन करते हुए कथा व्यास आचार्य श्रीकृष्ण महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का विशेष महत्व है। जब मनुष्य सच्चे मन से भगवान का सुमिरन करता है तो उसके जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने भगवान कृष्ण की बाल-लीलाओं और भक्तों के प्रति उनकी करुणा का सुंदर वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस अवसर पर सुनील जिंदल, नीरज सिंगला, प्रदीप बंसल, अनिल जिंदल, मनीष गर्ग, दिनेश गोयल, भूषण गर्ग आदि उपस्थित रहे। संवाद