फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फंदे पर लटकी मिली महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पति पर प्रताड़ना का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। गोंदर गांव में एक महिला कमरे की छत में फंदे से लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मृतक महिला के भाई की शिकायत पर जीजा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पानीपत के जोरसी रोड समालखा निवासी सोमबीर सरोहा ने बताया कि ललिता उसकी सबसे छोटी बहन है। जिसकी शादी आठ साल पहले गोंदर निवासी प्रदीप के साथ हुई थी। उसका पति प्रदीप कुमार ललिता से छोटा-छोटी बातों पर मारपीट करता था। करीब दो माह पहले भी प्रदीप ने ललिता से मारपीट की थी। तब उसकी माता ने गोंदर में आकर प्रदीप और ललिता को समझाया था। 10 फरवरी को प्रदीप ने फिर से बहन के साथ मारपीट की। ललिता ने फोन पर मां को जानकारी दी। सोमवार सुबह साढ़े तीन बजे ललिता फंदे पर लटकी मिली। आरोप है कि प्रदीप की मारपीट से तंग आकर उसकी बहन ने जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें