फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सड़क हादसे में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। मायके से घर लौट रहे एक परिवार की खुशियां रास्ते में हुए सड़क हादसे ने छीन लीं। तरावड़ी के पास ट्रकों की ओवरटेकिंग के दौरान एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और दो बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, संगीता अपने पति और दो बच्चों के साथ नीलोखेड़ी स्थित मायके से करनाल के चांद सराय स्थित अपने घर लौट रही थी। परिवार बाइक पर सवार था। जब वे तरावड़ी के नजदीक पहुंचे तो बताया जा रहा है कि सड़क पर दो ट्रक आपस में ओवरटेक कर रहे थे। इसी दौरान एक बड़े अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार परिवार सड़क पर जा गिरा। हादसे में संगीता को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बाइक चला रहे संगीता के पति को हाथ, घुटने और सिर पर चोटें आई हैं। वहीं दोनों बच्चों को भी चोटें लगीं और उन्हें टांके लगाने पड़े। हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतका के शव को करनाल के कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है। तरावड़ी थाना प्रभारी जगदीश ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच जारी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें