फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, लड़की घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। भंडारे का प्रसाद लेकर सड़क पार कर रही महिला और लड़की को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई और लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतका की बहन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

सेक्टर-32 थाना पुलिस को दी शिकायत में कटाबाग निवासी बीता ने बताया कि वीरवार की शाम करीब पांच बजे उसकी बेटी गुंजन और सबिन्य, उसकी बहन मनीषा, पड़ोसी की दो लड़की तमन्ना और कुमकुम एक साथ पीर बाबा की मजार पर भंडारे का प्रसाद लेने आए थे। जब वे वापसी में मेरठ रोड पर पहुंचे तो एक बाइक पर सवार दो लड़के लापरवाही से आए। आरोपियों ने उसकी बहन मनीषा व तमन्ना को सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गईं। घटना के बाद बाइक सवार दोनों लड़के मौके पर मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गए। वह अपनी बहन और तमन्ना को इलाज के लिए ई-रिक्शा में लेकर अस्पताल की ओर चली। इस दौरान रास्ते में ही उसकी बहन ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तमन्ना उपचाराधीन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें