करनाल के चार चमन में किराये पर पति के साथ रह रही बिहार की महिला ने शनिवार की रात को विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिसे उपचार के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था लेकिन सुबह पांच बजे उसकी मौत हो गई। महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
महिला राधिका (20) अपने पति जतिन के साथ चार चमन में किराये पर रही थी। वह मूलरूप से बिहार राज्य के बेगूसराय जिले की है, जो यहां मजदूरी करते हैं। महिला के पति ने बताया कि वे कई महीनों से मकान का किराया भी नहीं दे सके थे। आर्थिक स्थिति दयनीय थी। जिसे लेकर घर पर विवाद रहने लगा था। शनिवार रात को उसकी पत्नी ने कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया लेकिन सुबह को राधिका की मौत हो गई।