फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ट्राॅले की टक्कर से महिला की मौत

Sat, 25 Oct 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मूनक। स्टौंडी रोड पर वीरवार शाम को खेत से घर लौट रही गगसीना निवासी सुरेश देवी (55) को ट्राॅले ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। शिकायत पर मूनक थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गगसीना निवासी मनोज ने बताया कि जिस ट्राॅले ने टक्कर मारी है, उसमें तारकोल के ड्रम लदे हुए थे। उनकी चाची सुरेश देवी रोजाना अपने खेत में काम के लिए जाती थीं। वीरवार की शाम को जब वे खेत से घर आ रही थी तो मूनक की तरफ से आ रहे ट्राॅले ने उन्हें टक्कर मार दी। ट्राॅला स्टौंडी की तारकोल फैक्ट्री में जा रहा था। राहगीरों ने उन्हें हादसे की सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल लाए। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मूनक थाना के प्रभारी बृजपाल ने बताया कि मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें