फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरावड़ी। विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों के अनुसार महिला ने ससुराल वालों से परेशान होकर आत्महत्या की है। पुलिस ने ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हावडी निवासी विद्यावती (37) की शादी 16 साल पहले सग्गा गांव में हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। पति की पांच माह पहले मौत हो चुकी थी। महिला के भाई बलवान ने बताया कि उसे ससुराल पक्ष के लोग मारपीट कर परेशान करते थे। जिसके बाद पंचायत भी की गई मगर उसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग परेशान करते थे। इसके बाद उसने दुखी होकर मकान के अंदर शनिवार को जहरीला पदार्थ निगल लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने जेठ, जेठानी, ननद समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें