फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंका शव

Sat, 22 Aug 2015 12:24 AM IST
करनाल/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की एक बस्ती की रहने वाली युवती की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस रेप के बाद हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। काछवा पुल के नीचे रेलवे ट्रैक के बिल्कुल नजदीक शुक्रवार सुबह एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। करीब 3 घंटे के बाद युवती की पहचान हुई। इसके बाद सीन ऑफ क्राइम और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और तथ्य जुटाए। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला कि युवती को चुन्नी से गला घोंटकर मारा गया है। इसके बाद उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। खुद पुलिस मान रही है कि मामले में रेप की आशंका है।
विज्ञापन


रात 8 बजे फोन कर कहा मुझे दिया है धोखा
परिजनों ने बताया कि युवती की करीब 4 साल पहले शादी हुई थी। इसके बाद उसका तलाक हो गया था। करीब 2 साल से वह अपने मायके ही रह रही थी। वीरवार को वह घर से बाहर निकली थी। रात करीब साढ़े 8 बजे उसने अपने पिता को फोन भी किया। युवती ने बताया कि उसने जिस व्यक्ति के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। उसने धोखा दिया है। युवती के पिता ने बताया कि जब उन्होंने इस बारे में पूछना चाहा तो महिला ने यह कहकर फोन काट दिया कि वह सुबह घर आकर इस बारे में बताएगी, लेकिन वह सुबह तक घर नहीं पहुंची।

रात को साढ़े 10 बजे तक स्टेशन पर ही थी महिला
पुलिस ने बताया कि रात को करीब साढ़े 10 बजे तक युवती को स्टेशन पर ही देखा गया था। इसके बाद ही हत्या की गई है। यह भी बताया जा रहा है कि युवती ने इस दौरान किसी नशीले पदार्थ का सेवन किया हुआ था। ऐसे में महिला की हत्या अब पुलिस ने लिए एक अनसुलझी पहेली बन गई है।

कॉल डिटेल से खुलेगा राज
मृतका के पास मरने से पहले मोबाइल फोन था, लेकिन शव के आसपास फोन नहीं मिला। ऐसे में मृतका के मोबाइल फोन व उसकी कॉल डिटेल से पुलिस को अहम सुराग मिल सकते हैं। पुलिस ने कॉल डिटेल भी खंगालनी शुरू कर दी है। अब केवल कॉल डिटेल के आधार पर ही पुलिस को सफलता मिलने की आस है।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में लगता है कि युवती की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की गई है। लेकिन सही रिपोर्ट पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगी। युवती के प्रेम प्रसंग से किसी भी तरह इंकार नहीं किया जा सकता है। साथ ही रेप की भी आशंका है। ऐसा भी लग रहा है कि युवती ने नशीले पदार्थ का सेवन किया था। इन सभी तथ्यों को जोड़कर पुलिस पूरे मामले की जांच करेगी। कॉल डिटेल भी खंगाली जाएगी। जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे डाला जाएगा।
अजय कुमार, एसएचओ जीआरपी, करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें