फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन स्नैचिंग करती महिला को जमकर पीटा

Sun, 01 Jun 2014 12:14 AM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के कर्ण गेट पर कलंदरी गेट निवासी महिला से शनिवार शाम करीब सवा सात बजे चैन स्नैचिंग की घटना हुई। शोर मचाने पर स्नैचर महिला को पकड़ा गया और जिस महिला की उसने चेन झपटने का प्रयास किया उसने उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान चार अन्य स्नैचर महिलाएं भागने में सफल रही।
विज्ञापन


पकड़ी गई महिला सब्जी मंडी चौक स्थित पुलिस को सौंप दी गई। कलंदरी गेट निवासी अनीता गर्ग ने बताया कि वह अपनी बहन सुनीता के साथ बच्चों की ड्रेस लेेने के लिए बाजार आई हुई थी। कर्ण गेट पर तीन महिलाएं पीछे और दो महिला उससे आगे चल रही थी। पीछे चल रही महिलाएं चेन से संबंधित बात कर रही थी और इसी दौरान चेन टूटने का मामूली सा आभास हुआ। पीछे मुड़कर देखने लगी तो उसकी चेन टूटकर गले पर ही पड़ी रही।

उसने तुरंत चेन को हाथ में लिया और शोर मचा दिया। अनीता गर्ग की पड़ोसन रानी भी बाजार में थी, उसने भागती हुई महिला को पकड़ा और कई थपड़ मारे। पीटते हुए पुलिस के पास ले गए। सब्जी मंडी चौकी पर महिला को घंटे भर तक बैठाए रखा और चौकी के कर्मचारियों ने थाना में सूचना दे दी। लेकिन घंटे भर तक थाना से स्नैचर महिला को लेने कोई नहीं आया। पुलिस चौकी में जाकर स्नैचर महिला से उसका पता पूछने की कोशिश की तो वह तमिलनाडु की बताती रही। अन्य महिलाओं के बारे में कुछ नहीं बताया। अनिता गर्ग की डेढ़ तौले की चेन सलामत रहने पर भगवान का शुक्रिया किया।
विज्ञापन

पुलिस की नाक तले हुई स्नैचिंग
जिस जगह पर स्नैचिंग हुई वह जगह शहर के लिए महत्वपूर्ण है। सर्राफा बाजार है। करोड़ों का कारोबार होता है। पुलिस हर वक्त तैनात रहती है। बावजूद इसके ऐसी भीड़भाड़ वाली जगह चेन स्नैचिंग होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर संदेह डाल रही है। यही पर पुलिस थाना है और कुछ ही दूरी पुलिस चौकी। पुलिस कर्मचारी बाजार में निगरानी रखते हैं। इतनी सुरक्षा के बावजूद स्नैचिंग होना, ठीक नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें