फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: समाजसेवी पर महिला ने लगाया शारीरिक शोषण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सामाजिक संस्था के पदाधिकारी पर एक महिला ने संस्था की आड़ में होटल में बुलाकर शारीरिक शोषण, ब्लैकमेल करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपी गुरकीरत ने उनसे संपर्क किया और गलत काम करने के बाद वीडियो बनाकर उन्हें लंबे समय तक डराता रहा। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

महिला ने बताया कि करीब 4 साल पहले उसकी पहचान सोशल मीडिया के जरिए खुद को समाजसेवी गुरकीरत से हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ाकर उसने उन्हें अपने प्रभाव में लिया। इसके बाद मिलने की जिद करने लगा और संस्था के काम के बहाने उसे करनाल से बाहर एक होटल में ले गया। होटल में नशीला पदार्थ पिलाया और बेहोशी की हालत में उनके साथ गलत काम किया। जब उसे होश आया तो आरोपी ने उनकी वीडियो दिखाई। उन्होंने विरोध किया तो वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि वीडियो के आधार पर ही उन्हें ब्लैकमेल किया गया और उनसे 13 लाख रुपये भी लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरकीरत ने आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। महिला थाना प्रभारी कन्नूप्रिया ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें