फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़े मानदेय के साथ मिली जिम्मेदारी

Sat, 13 Feb 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-32 के ग्राउंड में सीएम मनोहर लाल ने प्रदेशभर के जिला परिषद और ब्लॉक समिति सदस्यों को पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री ने जहां सदस्यों के मानदेय में वृद्धि करके उन्हें खुश करने की कोशिश की, वहीं सख्त लहजे में यह भी चेताया कि आने वाले समय में उन्हें बहुत कठिनाइयों व परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वे कोई गलत कार्य न तो करेंगे और न ही करने देंगे।
विज्ञापन


इतना ही नहीं जिप व ब्लाक समिति सदस्यों के कार्यों पर निगरानी के लिए पांच से 11 सदस्यीय कमेटी भी गठित की जाएंगी। कमेटियों के माध्यम से नाराज चल रहे कार्यकर्ताओं को भी साधने की कोशिश की। सीएम ने यह भी कहा कि आगे कभी मौका मिला तो सदस्यों का मानदेय और बढ़ाया जाएगा, हालांकि जनता के कार्यों के लिए खजाने में कोई कमी नहीं है।

इससे पहले, सीएम मनोहर लाल व पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ समेत अन्य मंत्रियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुुरुआत की। कार्यक्रम के अंत में डेढ़ मिनट तक सीएम ने सभी सदस्यों को पद एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। 20 मिनट के संबोधन में सीएम ने भविष्य की तस्वीर पेश की, साथ ही सदस्यों को याद दिलाया कि वे आज से किसी एक पार्टी के समर्थक न होकर अपने-अपने  क्षेत्र के नेता बन गए हैं, इसलिए सभी को साथ लेकर काम करें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार चुनकर आना चुनौती होती हैै। उन्होंने आशा व्यक्त की कि लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी के रूप में चुनाव के समय जनता से किए गए वादों को पूरा करोगे, वादों को पूरा करने के लिए सरकार धन की कोई कमी नहीं आने देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप स्वयं को आदर्श के रूप में प्रस्तुत करोगे, क्योंकि बिजली के बिल, सहकारी बैंकों के ऋ णों न चुकाने के आप दोषी नहीं हो और लोग आपको देखकर बिल भरने के लिए आगे आने को प्रेरित होंगे। सरकारी प्रयासों के साथ-साथ अपनी-अपनी पंचायतों की आय के साधन बढ़ाने की नई योजनाएं खुद भी तैयार करें। जो पंचायतों के पास आय के साधन हैं, उन्हें सही कार्य में लगाकर उचित प्रबंधन करें और संसाधनों की रखवाली भी करें।

विकास कार्यों पर नजर रखने के लिए निगरानी कमेटियां गठित करने पर सीएम ने कहावत के माध्यम से कहा कि कभी राजा को भी निरंकुश नहीं छोड़ना चाहिए। ये कमेटियां हर स्तर पर कार्यों को देखेंगी। कमेटी में क्षेत्र के पुराने व जानकार और आदर्श लोगों को शामिल किया जाएगा।

लोस और विस पद में शिक्षा शर्त का करेंगे समर्थन
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि विधानसभा व लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए भी अगर केन्द्र सरकार शिक्षा जैसी अनिवार्य शर्त लगाने का अधिनियम पारित करती है तो हरियाणा उसका समर्थन करेगा। यह ऐतिहासिक दिन है कि शिक्षित लोग एक साथ शपथ ले रहे हैं, इस कार्य से हरियाणा का नाम केवल देश ही नहीं दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है।

नया नारा, गांव एक, गांववासी एक
प्रदेश में शांतिपूर्ण पंचायती राज चुनाव पर सीएम ने कहा कि वे अब तक अपने कार्यकाल में हरियाणा एक-हरियाणवी एक नारे के साथ प्रदेश के ढाई करोड़ लोगों को अपना परिवार मानकर सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने इसी तर्ज पर नव-निर्वाचित सदस्यों से गांव एक गांववासी एक नारा दिया। पहली बार 56 प्रतिशत सदस्य सर्वसम्मति से चुनकर आए हैं। सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतों के लिए सरकार 210 करोड़ रुपये जारी करेगी।

ब्लॉक समिति सदस्य का मानदेय
पहले    अब
1250    1600
समिति    उपाध्यक्ष
2500    3500
समिति    अध्यक्ष
6000    7500

जिला परिषद सदस्य का मानदेय
पहले    अब
2500    3000
जिप    उपाध्यक्ष
6000    7500
जिप    अध्यक्ष
7500    10000

सदस्यों ने यह शपथ ली
मैं ईश्वर की शपथ लेता/लेती हूं कि मैं सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञान करता हूं कि विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा। और मैं सदस्य ब्लाक समिति/जिला परिषद के पद के रूप में अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक और शुद्ध अंत:करण से निर्वहन करूंगा/करूंगी तथा मैं सभी प्रकार के लोगों के साथ बिना किसी भय या पक्षपात या स्नेह या भ्रम के संविधान तथा विधि के अनुसार न्याय करूंगा/करूंगी।
विज्ञापन

भारत माता की जय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें