फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी ठाकुर ने नारायण सांई से की मुलाकात

Fri, 12 Feb 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साध्वी देवा ठाकुर ने करनाल जेल में आशाराम के पुत्र नारायण सांई से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना। साध्वी देवा ठाकुर ने एक जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि संत आशाराम कांग्रेस के उस काल की साजिश के शिकार हुए हैं, जब तत्कालीन सरकार का एक ही लक्ष्य पावन पुनीत भगवा को किसी भी प्रकार से बदनाम करना था। इसी साजिश के तहत नारायण सांई को फंसाया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने वर्तमान केंद्र सरकार को अल्टीमेटम देते हुए ना सिर्फ  जेल में बंद आशाराम व नारायण साईं को तत्काल सम्मान मुक्त करने अपितु उनके विरुद्ध साजिश में शामिल प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की पैरवी की। साथ में साध्वी ने भारत के हिंदू जनमानस से संतों को सम्मान दिलाने के अपने इस अभियान के लिए साथ आने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें