फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान और यूपी समेत कई राज्यों में करता था यूनानी दवाखाना के नाम से कारोबार , गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिबंधित नशीली दवाईयों के मिश्रण के साथ पुलिस ने असंध वार्ड 2 निवासी कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाईयों को अन्य राज्यों से खरीदकर लाता था और घर पर लाकर पीसकर उनका मिश्रण तैयार करता था। इसके बाद चूर्ण की तरह पैकेट, अलग-अलग रंगों की गोलियां व कैप्सूल के खाली खोल में मिश्रण भर कर नशीली खुराक तैयार करता था। जिसे उत्तर प्रदेश, राजस्थान व अन्य राज्यों में जाकर नकली डाक्टर बनकर कृष्ण यूनानी दवाखाना के नाम से दवाई बेचने के कैंप लगाता था जिसे हर मर्ज की दवा बताकर लोगों को फंसाता था। जैसे ही लोग उसकी दी खुराक खाते तो नशा होने के कारण बीमारी में आराम महसूस होता था और काफी मात्रा में उससे दवाईयों की खुराक ले जाते थे। इन दवाईयों को वह महंगे दामों पर बेचता था। जिसके बाद लोग दवाओं के आदी हो जाते थे।
विज्ञापन

सीआईए असंध की टीम ने सूचना के आधार पर इंचार्ज उप निरीक्षक रामफल की अध्यक्षता में आरोपी कृष्ण कुमार को बाईपास नजदीक सालवन रोड से कार सहित काबू किया। तलाशी लेने पर आरोपी से कार में भारी मात्रा में बिना किसी मार्का, लेवल व बिना कंपनी के नाम की प्रतिबंधित दवाईयों का मिश्रण बरामद हुआ। ड्रग्स इंस्पेक्टर रितु मेहला व आयुर्वेदिक डाक्टरों की टीम बुलाकर चेक करवाया गया। इसके बाद ही टीम ने मिश्रण को प्रतिबंधित व अवैध घोषित किया। मौके पर आरोपी का लाइसेंस भी संदिग्ध पाया गया। आरोपी की कार, संदिग्ध लाइसेंस व मिश्रण को पुलिस ने कब्जे में लिया गया। मिश्रण का वजन करने पर गत्ता सहित वजन 36.650 किलोग्राम पाया गया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें