फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड भेजने के नाम पर रिश्तेदार ने ठगे 37 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
दो भाइयों को इंग्लैंड भेजने के नाम पर रिश्तेदार द्वारा 37 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पंचकूला निवासी आरोपी पिता पुत्र ने इंग्लैंड में रह रही बेटी से व्हाट्सएप पर कॉल करा दोनों भाइयों को विदेश भेजने के लिए तैयार कराया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी को दी शिकायत में जाटो गेट निवासी विमल सैनी ने बताया कि पंचकूला निवासी रिश्तेदार विकल्प और उसके पिता मार्च 2017 में उनके घर आए। दोनों ने मुझे और मेरे भाई को लंदन भेजने का प्रस्ताव दिया। विकल्प ने कहा कि मेरी बहन डेजी लंदन में कई साल से रह रही है। वहां उसे पीआर मिली हुई है। आप दोनों को भी मैं बहन की सहायता से लंदन भिजवा सकता हूं। इसके बाद डेजी से व्हाट्सएप कॉल हुई और वहां बुलाने के लिए 50 लाख रुपये की मांग की। बाद में 35 लाख रुपये में बात तय हो गई और कहा कि अगले साल तक इंग्लैंड भिजवा देंगे। इसके बाद दोनों आरोपियों को 4 लाख रुपये दे दिए। विकल्प कुछ दिन बाद हमारे घर आया और पासपोर्ट वीजा लगवाने के लिए ले गया। इसके लिए 7 लाख रुपये नगद लिए।
विज्ञापन

चार माह बाद हमने फिर 15 लाख रुपये दिए। वीजा न आने के बारे में पूछा तो कहने लगे कि कानूनी प्रक्रिया में अटका है। इसके बाद उन्होंने 11 लाख रुपये फिर लिए। एक साल में इंग्लैंड भेजना था लेकिन इस प्रक्रिया में 2019 भी खत्म हो गया तो उन्होंने फिर दिसंबर 2020 तक विदेश भेजने का अश्वासन दिया और बाद में लॉकडाउन का बहाना बनाकर मना कर दिया। पैसे वापस मांगे तो अगस्त 2020 में शीशपाल ने दो लाख का चेक दिया। जिसे हमने कैश करवा दिया। इसके बाद 25 दिसंबर को विकल्प ने 35 लाख रुपये का चेक दिया जो बाउंस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें