फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हवन में आहुतियां डालकर विश्व शांति की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


निसिंग। माता सीता मंदिर में रविवार को हवन और भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें विधायक भगवान दास कबीरपंथी, कमेटी महासचिव ईशम बैरागी, सरपंच शिव कुमार सहित कई लोगों ने आहुतियां डालकर विश्व शांति की कामना की। सीता माता मंदिर में दिनभर श्रीराम व जानकी माता के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि भगवान श्रीराम व सीता माता की आराधना करने से मनुष्य को समस्त सुखों की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन चरित्र में माता सीता का विशिष्ट महत्व है। इसीलिए उनके नाम का सुमिरण भी भक्त श्रीराम के नाम से पूर्व करते हैं। विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि माता सीता के मंदिर में लंगर हाल सहित अन्य कार्य करवाएं गए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास व सबके विश्वास के साथ प्रदेश व नीलोखेड़ी हल्के में विकास कार्य करवाएं जा रहे है। विकास कार्यो के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नही है। मंदिर के बाहर विशाल मेला का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजीव, संदीप, रणबीर सिंह, सोनू राणा अमुपुर, पूर्व सरपंच राजपाल, शुगन चंद, बलवीर सिंह, नारद मुनि, मुकेश और सतबीर के साथ अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें