फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हवन में आहुतियां देकर विश्वशांति की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। श्री कृष्ण गोशाला में मार्गशीर्ष पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित हवन में सुनीता मलिक, प्रवीण कुमार मलिक, सुनील कुमार गुप्ता, राम कुमार गुप्ता, अरुण गुप्ता, गुरु दयाल अग्रवाल और अजय सैनी के साथ अन्य श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर विश्व शांति की कामना की।
इस अवसर पर श्रीकृष्ण गोशाला के प्रधान सुनील गुप्ता ने कहा कि सनातन धर्म में मार्गशीर्ष पूर्णिमा का दिन पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से पितृ दोष समाप्त हो जाता है और घर में सुख-समृद्धि आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासचिव राम कुमार गुप्ता ने कहा कि गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में श्री कृष्ण गौशाला में अब गायों का उपचार भी किया जाता है। दुर्घटनाओं में घायल व बीमारियों से पीडि़त गायों का इलाज विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम करती है। उन्होंने कहा कि पूर्णिमा और अमावस्या के अवसर पर गौशाला के देवधाम में हवन किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें