फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गांव में फैल रहा नशा चिंता का विषय

विज्ञापन
विज्ञापन
- खंड मूलक के सरपंचों ने बैठक कर किया मंथन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मूनक। जिला के हर गांव का युवा नशे की गिरफ्त में है, यह चिंता का विषय है। खंड मूनक सरपंचों ने एकत्रित होकर बैठक की और मंथन कर निर्णय लिया कि नशा अपने गांव में फैलने से रोकने के लिए हमें एकजुट होकर इस विषय पर सोचना होगा, अगर नशा इसी तरीके से बढ़ता रहा तो यह हर घर तक पहुंचेगा।
विज्ञापन


बैठक में सरपंचों ने गांवों में फैल रहे नशों पर चिंता जाहिर की और कहा कि हमें संयुक्त रूप से बैठक कर इस बात का समाधान करना चाहिए कि आज के युवाओं को नशे से किस प्रकार बचाया जाए। मोर माजरा गांव में सरपंच कुछ बुजुर्गों के साथ नशे के प्रति बैठक करते हुए बताया कि हमें अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने चाहिए और उसकी संगत पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि बच्चा बुरे कार्यों से दूर रहे। हमारी संस्कृति यह नहीं है कि हम नशा करें। हमारा हरियाणा जहां दूध दही के खाने से प्रसिद्ध रहा है। आज भी देश को कई पदक दिलवाने में सहयोग किया है। इसी नशे के कारण आज युवाओं की मृत्यु दर भी बढ़ी है। जो व्यक्ति नशे की तरफ जाता है वह घर के कार्य न कर हर समय नशे की तरफ ध्यान रहता है। कई छोटे बड़े अपराध में संलिप्त हो जाता है। बैठक में रामचंद्र, नफे सिंह, दलबीर मान, राजवीर फौजी, रविंद्र शर्मा, जसवंत, प्रेम सिंह मान, धर्मवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें