फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: वसंत विहार की गलियों में तारों को कराया गया व्यवस्थित, लोगों को मिली राहत

Sat, 13 Dec 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
वसंत विहार की गली नंबर 09 से हटाई गई बिजली की तार संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर के वार्ड एक की वसंत विहार कॉलोनी में बिजली तारों के जाल से लोग परेशान है। लोगों की इस समस्या को अमर उजाला अखबार में 8 दिसंबर को प्रकाशित किया गया था। इस पर बिजली निगम की टीम की ओर से संज्ञान लेते हुए, यहां की गली-9 की तारों को चार लाइनमैन और जेई सुनील मदान ने मौके पर पहुंच कर व्यवस्थित करा दिया है।
लोगों का कहना है कि कॉलोनी में मुख्य प्रवेश से लेकर हर गली में तारों का जंजाल है, जिससे हर समय हादसों का खतरा रहता है। निगम को इस तरह की कार्रवाई समय-समय पर करनी चाहिए ताकि लोगों को दुर्घटना का भय न रहे। वहीं, निगम के अधिकारियों का कहना है कि कॉलोनी की गलियां में बिजली तारों से ज्यादा टीवी केबल, इंटरनेट व अन्य तारों का जंजाल अधिक है। हर कोई कंपनी बिजली निगम के पोल को सरकारी समझकर अपनी तार उसी पर लपेट देती है। इस कारण लोगों को देखने में तारों का फैलाव लगता है। गलियों में कई लोगों ने व्यवस्थित ढंग से अलग-अलग जगहों से तार निकाली है। शुरुआत में निगम की तारें सही ढंग से लगाई गई थी उसके बाद में अन्य तारों का फैलाव हुआ।
विज्ञापन

-तारों का जंजाल हटने से कम हुआ डर
हमारी गली में तारों का जंजाल था। निगम की टीम की ओर से इस जाल को हटाने के बाद यहां के बाशिंदों ने राहत की सांस ली है। उन्हें भी इस सुधार से तारों की समस्या से निजात मिल गई। कई बार तेज हवा चलने पर तारें हिलती थी और एक-दूसरे से टकरा जाती हैं, जिससे चिंगारियां निकलती थी। अंधेरा होने के बाद जोखिम और भी बढ़ जाता था। अब तारों के हटने से डर का माहौल कम होगा।
विज्ञापन

- रमेश कुमार

-खबर प्रकाशन के बाद लिया संज्ञान
वसंत विहार की गली-9 में तारों का ज्यादा फैलाव रहता था। निगम की टीम ने कई घंटे लगाकर इन्हें व्यवस्थित कराया। इस कार्य में गली के लोगों ने भी सहयोग किया। इससे पहले भी वह कई बार इन तारों को व्यवस्थित कराने की गुहार लगा चुके थे लेकिन बिजली निगम ने समाचार पत्र में खबर प्रकाशन के बाद ही संज्ञान लिया। इस तरह की गतिविधि समय-समय पर होनी चाहिए।
- सुनीता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें