फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गर्मी में भी सर्दी जैसा कोहरा... बारिश से बदले हालात

विज्ञापन
शनिवार को सुबह छह बजे करनाल नए बस स्टैंड पर छाया कोहरा  । संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मार्च के महीने की गर्मी में दो दिन की बूंदाबांदी ने लोगों को सर्दी का एहसास करा दिया है। हालात यह हैं कि सुबह के समय जनवरी माह जैसा घना कोहरा भी छाने लगा है। शनिवार को सुबह चार बजे कोहरे के कारण दृश्यता 20 मीटर से कम आंकी गई। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बरसात से मौसम के हालात बदले हैं।
मौसम विभाग ने अब चार दिन तक मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई है। 26 मार्च को बरसात हो सकती है। बदले मौसम से अब तक 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान भी गिरकर 25.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। ऐसे में लोगों को सुबह और शाम में सर्दी का अहसास होने लगा है।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जिले में दो दिन बारिश के बाद शनिवार को सुबह घनी धुंध छाई गई। इसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। अचानक हुए मौसम में बदलाव से दृश्यता घटने पर वाहन चालकों को रेंग-रेंगकर चलना पड़ा। दिन के समय धूप निकलने से अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ा। वहीं हवा की रफ्तार बढ़ने से शाम को ठंड महसूस की गई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि 26 मार्च को बरसात की संभावना है। ब्यूरो
विज्ञापन



ग्रामीण क्षेत्रों में गेहूं की फसल बिछी
जिले में वीरवार और शुक्रवार को रुक-रुककर बारिश होने से जन-जीवन प्रभावित हुआ वहीं कुछ क्षेत्रों में गेहूं की फसल कुछ प्रतिशत नुकसान भी हुआ है। इसका असर उत्पादन पर भी पड़ सकता है। कृषि विशेषज्ञ का कहना है कि यदि अब आगे भी बारिश होती है तो फसलों को ज्यादा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें