जनवरी के दूसरे सप्ताह में ठंड ने कहर ढाना शुरू कर दिया है। बुधवार को करनाल का न्यूनतम तापमान 1.6 रहा। इससे पेड़-पौधों पर पाला जम गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले गुरुवार और शुक्रवार को न्यूनतम तापमान शून्य तक जा सकता। जिससे लोगों की परेशानियां और बढ़ेंगी। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवा और शीतलहर से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है। चार दिनों के अंदर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री गिरावट के साथ 11.4 से 1.6 पर पहुंच गया है।
पाले ने बढ़ाई किसानों की चिंता
जनवरी के प्रथम सप्ताह में पिछले कई सालों से यहां पाला जमता है, जिससे फसलों को भारी नुकसान होता है। इसबार पहले सप्ताह में पाला नहीं जमा जिससे किसान खुश थे, लेकिन देरी से ही सही पाला फिर से पड़ने लगा है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पाल पड़ने से आलू, टमाटर, मटर, सरसों जैसे फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। इससे अपनी फसलों को बचने के लिए किसान खेतों में लगातार पानी देते रहें।
17 जनवरी तक का न्यूनतम तापमान
दिनांक न्यूनतम तापमान
12 जनवरी 1.0
13 जनवरी 1.0
14 जनवरी 3.0
15 जनवरी 5.0
16 जनवरी 5.0
17 जनवरी 6.0