फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेकेदार और महिला की कोरोना से मौत,

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से जिले में दो और लोगों की मौत हो गई है। इनमें एक नामी शराब ठेकेदार रघुबीर सिंह बलड़ी (60) और काछवा निवासी 55 वर्षीय महिला शामिल हैं। दोनों का कल्पना चावला मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा था। डाक्टरों के अनुसार रघुबीर बलड़ी को शुगर था। वहीं महिला को कैंसर था, उनका पीजीआई चंडीगढ़ से इलाज चल रहा था। वहीं 33 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। सोमवार को जिले में अब तक के सबसे ज्यादा 62 केस एक ही दिन में आये। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी मरीजों को मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया है। यहां से बिना लक्षणों वाले मरीजों को कोविड केयर सेंटर नीलोखेड़ी भेज दिया है। साथ ही मरीजों के परिवार के सदस्यों को क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को आए 62 केस में से 12 एंटीजेन टेस्ट तथा 50 केस आरटीपीसीआर से पाए गए हैं। सिविल सर्जन की रिपोर्ट के अनुसार बताया कि जिले में अब तक कोरोना से संदिग्ध 39491 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए जबकि 36920 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 1659 मामले पॉजिटिव है, जिनमें से 17 की मौत हो चुकी है। 423 एक्टिव तथा 1219 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं। मेडिकल कालेज के डाक्टरों ने बताया कि रघुबीर सिंह को चार दिन पहले बुखार था, लेकिन उन्होंने कोरोना की जांच कराने के बजाए बाहर से दवा ले ली, फिर भी आराम नहीं हुआ तो मेडिकल कालेज पहुंचे, तब तक उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी। सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। इसी प्रकार काछवा की 55 साल की महिला कैंसर पीड़ित थी। वह कोरोना की चपेट में आ गई। सोमवार को दम तोड़ दिया।
मेडिकल कालेज का डिप्टी सुपरिंटेंडेंट व गार्ड समेत, डेयरी और आटा चक्की संचालक संक्रमित
कोरोना के 62 केसों में कल्पना चावला मेडिकल कालेज का डिप्टी सुपरिंटेंडेंट, सुरक्षा कर्मचारी, एसडीएम ऑफिस घरौंडा का कर्मी, सीआईए 2 से पुलिस कर्मी, सेेक्टर-7 से राइस मिलर संक्रमित मिले हैं। साथ ही नारंग अस्पताल का कंपाउंडर, आईसीआर का प्रिंसिपल, जुंडला गेट से फार्मा मेडिकल स्टोर संचालक, इंद्री से दुकानदार, कुंजपुरा रोड स्थित रिलायंस डिजिटल से कर्मी, ओल्ड चार चमन से डेयरी संचालक, एग्रीकल्चर इंप्लीमेंट से दो कर्मी, सेक्टर-13 से सेनेटरी दुकानदार संक्रमित हैं। इसके अलावा डावर मार्केट में मोबाइल रिपेरिंग की दुकान से कर्मी, हांसी रोड से भी मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान का कर्मी संक्रमित मिला है। बल्ला से पांच, शीला मार्केट से चार, सेक्टर-13 से चार और मॉडल टाउन से पांच लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

न बरतें लापरवाही, बुखार हो तो कराएं टेस्ट : डा. डागर
कोविड-19 के इंचार्ज डा. अभिनव डागर का कहना है कि कोरोना को लोग हल्के में न लें। अगर किसी को बुखार, खांसी या कोरोना के अन्य लक्षण दिखते हैं तो इधर उधर से दवा न लेकर कोरोना का टेस्ट कराएं ताकि समय पर उपचार हो सके। क्योंकि देरी से इलाज होने पर मरीज कोरोना से इतना नहीं लड़ पाता। जिससे मौत का भी खतरा रहता है। सीएमओ डा. योगेश शर्मा ने भी अपील है कि वे लक्षण होने पर तुरंत अपना सैंपल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें