फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन प्वाइंट पर ढाबे पर लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहंड स्थित धर्म ढाबे पर दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर लूटपाट की गयी है। हथियारबंद बदमाशों ने ढाबे से 60 हजार की नकदी लूट ली। इस दौरान विरोध करने पर ढाबा मालिक के भतीजे को पिस्टल से मारकर जख्मी कर दिया और फायर करते हुए बदमाश फरार हो गये। लूटपाट की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गयी। शिकायत के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। ढाबा संचालक का आरोप है कि पुलिस को शिकायत देने पर बदमाशों ने ढाबा बंद कराने और जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के साथ दी गयी शिकायत में ढाबा संचालक ने बताया कि शुक्रवार को दिन में करीब पौने 12 बजे ढाबे के पास एक काले रंग की कार आकर रुकी। उसमें से चार आदमी ढाबे के अंदर आ गये। सभी आरोपी हथियारों से लैस थे। उन्होंने ढाबे में घुसते ही कैश काउंटर पर बैठे ढाबा संचालक धर्मपाल पुत्र धज्जा राम पर हथियार तान दिए और नकदी लूट ली। ढाबा संचालक पर हथियार तने देख वहां खाना खा रहे ग्राहकों में भगदड़ मच गई और सभी वहां से निकल गए। शिकायतकर्ता धर्मपाल के मुताबिक, उसके भतीजे विजय ने इन बदमाशों का विरोध किया तो आरोपियों ने पिस्टल के बट से मारकर घायल कर दिया, जिससे उसे काफी चोटें आईं। अन्य कर्मचारियों को भी विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं जाते समय आरोपी उसके और उसके भतीजे के गले की सोने की चेन लेकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। थाना घरौंडा के जांच अधिकारी बलवान सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। फिलहाल किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें