फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जर्जर सड़कों से मिलेगी निजात, मजबूत होगा सीवरेज तंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
- 20 वार्डों में बनेंगे नए सीवरेज मेनहोल, पांच कॉलोनियों में गली-नाली निर्माण, गोशाला मार्ग की बनेगी सड़क
विज्ञापन


गगन तलवार

करनाल। बरसाती मौसम में ओवरफ्लो सीवरेज और जर्जर हुई सड़कों से जल्द लोगों को निजात मिलेगी। साथ ही भविष्य में इन समस्याओं से लोगों को न जूझना पड़े, इसके लिए जिला प्रशासन व्यवस्था करने जा रहा है। पूरे शहर के सभी 20 वार्डों में नए सीवरेज मेनहोल बनाए जाएंगे। साथ ही पांच कॉलोनियों में गली और नालियों का निर्माण होगा। इनमें निगम क्षेत्र में पड़ने वाले गांव भी शामिल हैं। इसके अलावा गोशाला मार्ग की सड़क को भी पक्का किया जाएगा।

नगर निगम की ओर से इन सभी कार्यों के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। योजना के अनुसाार, नए साल से पहले सभी कार्यों को पूरा किया जाएगा। ताकि जनवरी की धुंध और बरसात में लोगों को कोई दिक्कत न आए। नौ नए निर्माण और पांच मरम्मत कार्यों पर करीब पौने तीन करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। हालांकि इनमें कुछ कार्य छोटे हैं, लेकिन इनके कारण होने वाली समस्या लोगों की बड़ी है, इसलिए प्रशासन की ओर से प्राथमिकता के आधार पर इन कार्यों को करते हुए लोगों को दिक्कतों से निजात दिलाई जाएगी। सीवरेज मेनहोल से जुड़े नए कार्यों के अलावा वार्ड नंबर 11 से 16 तक मरम्मत भी होगी। इसके अलावा वार्ड-20, अशोक नगर और बसंत विहार में गलियों और सड़कों की मरम्मत भी होगी। नए निर्माण पर करीब 2.18 करोड़ व मरम्मत कार्यों पर करीब 58 लाख रुपये की राशि खर्च होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




यहां यह होंगे कार्य

नए निर्माण

- वार्ड-01 से 07 और 17 से 20 में सीवरेज के नए मेनहोल 10.19 लाख रुपये से बनेंगे।

- वार्ड-11 से 16 तक सीवरेज के नए मेनहोल 11.04 लाख रुपये से बनेंगे।

- कंबोपुरा में गलियों व नालियों का निर्माण 14.61 लाख रुपये से होगा।

- वार्ड-20 के गांव धोलगढ़ की गलियों में 23.68 लाख रुपये से टाइलें लगेंगी।

- सेक्टर-13 खुराना बैकरी के नजदीक 6.57 लाख रुपये से सड़क पर टाइलें लगेंगी।

- गोशाला रोड पर खेड़ा चौक तक 39.91 लाख रुपये से सीसी सड़क निर्माण होगा ।

- वार्ड-15 में जुंडला गेट से कुम्हारो कुआं तक 50.40 लाख रुपये से सड़क और आनंद स्वीट से लाल कुआं तक नाला बनेगा।

- वार्ड-15 की लाडो बागड़ी में 5.24 लाख रुपये से गलियां, नाला और प्रवेश द्वार बनेगा।

- सैनी कॉलोनी में 56.87 लाख रुपये से सड़क और नाले का निर्माण होगा।



मरम्मत कार्य-

- वार्ड-11 से 16 तक 10.86 लाख रुपये से सीवरेज मेनहोल की मरम्मत होंगी।

- वार्ड-20 में 14.57 लाख रुपये से गलियों, नालियों की मरम्मत होगी।

- अशोक नगर के नजदीक वाल्मीकि बस्ती में 7.35 लाख रुपये से गलियों और नालियों की मरम्मत होगी।

- बसंत विहार की गली नंबर-13 से 17 में 12.08 लाख रुपये से सीवरेज मेनहोल और सड़कों की मरम्मत होगी।

- बसंत विहार की गली नंबर-01 से 04 में 12.38 लाख रुपये से सीवरेज मेनहोल और सड़कों की मरम्मत होगी।



शहर की सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त हो, इसके लिए कई जगह नई लाइन बिछाई जा रही है। अब सभी वार्डों में सीवरेज मेनहोल की जहां जरूरत है, वहां निर्माण होगा और पुराने मेनहोल की मरम्मत भी करेंगे। सड़कों, गलियों और नालियों के निर्माण को लेकर भी टेंडर लगाए हैं।
-अभिषेक मीणा, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें