फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला घोटकर पत्नी की हत्या

Thu, 17 Oct 2013 10:22 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
चरित्र पर संदेह के चलते पति ने पत्नी को गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद आरोपी ने स्वयं घरौंडा थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने वीरवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद आरोपी पति को कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। घरौंडा के गांव हसनपुर में रहने वाली 27 वर्षीय पिंकी की उसके पति राजेश ने बुधवार देर रात को चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी।

राजेश को पिछले कुछ समय से पिंकी के चरित्र पर संदेह था, जिसके चलते राजेश ने उसकी हत्या कर दी और शव को ईंट भट्ठे के समीप घास से ढक दिया। हत्या करने के बाद राजेश ने स्वयं घरौंडा थाने में जाकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन


महिलाओं को लूटने वाले गिरोह को जेल
बुजुर्ग महिलाआें को लिफ्ट देकर आभूषण और रुपये लूटने वाले गिरोह की एक महिला समेत दो लोगों को अदालत ने जेल भेज दिया है। गिरोह के दोनों सदस्यों को नौ अक्तूबर को सेक्टर 13 क्षेत्र से एक इनोवा समेत काबू किया गया था।

उनका तीसरा साथी अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार इस मामले में सीआईए टू ने गुप्त सूचना पर नौ अक्तूबर को नाकेबंदी कर आरोपियों को काबू किया था। पकडे़ गए आरोपियों में एक आरोपी पंजाब के पटियाला का निवासी रविंद्र उर्फ राजू है, उसकी सहयोगी दूसरी महिला भी संगरूर की रहने वाली है।

दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ की गई है। वीरवार को दोनों आरोपियों को अदालत ने 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। तीसरे साथी की अभी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने शहर के सेक्टर 13, सेक्टर छह व कर्णेश्वर महादेव मंदिर के निकट क्षेत्र समेत कुल 14 वारदात को अंजाम दिया था।

कर्णेश्वर महादेव मंदिर के समीप से महिला को लिफ्ट दिया और बाद में उसे कार से नीचे फेंक दिया था। इस गिरोह ने पानीपत और कुरुक्षेत्र में भी कई वारदात की हैं।

विवाहिता की मौत पर बवाल
निसिंग के गांव सांभली में फंदा लगाने के कारण विवाहिता की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या की है। पुलिस ने मृतक के भाई कुलदीप के बयान पर पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया है।

कमालपुर वीरान की रहने वाली 21 वर्षीय रीना का करीब ढाई साल पहले सांभली के बृजमोहन से विवाह हुआ था, दोनों का एक बच्चा भी है। बुधवार को रीना ने चुन्नी का फंदा बनाकर पंखे के हुक से लटककर आत्महत्या कर ली। रीना के परिजनों का आरोप है कि पिछले ढाई साल से ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे।

इसके चलते रीना को प्रताड़ित किया जाता था लेकिन बुधवार को रीना की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे पर लटका दिया गया। रीना के भाई कुलदीप ने बताया कि रीना से बृजमोहन सहित ससुराल पक्ष के सभी लोग मारपीट करते थे, जिसके चलते रीना अधिकतर समय मायके में रहती थी।

दस दिन पूर्व ही डेढ़ महीने मायके में लगाने के बाद रीना ससुराल गई थी लेकिन उसके बाद भी रीना को बाइक की मांग के पूरी करने के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। पुलिस ने कुलदीप की शिकायत पर पति बृजमोहन, सास चमेली, जेठ जगदीश, जेठानी रेखा व ननद माया के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

थाना निसिंग प्रभारी सतीश गौतम ने बताया कि बुधवार को रीना के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही शव को नीचे उतार लिया गया था। परिजनों ने विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के भाई कुलदीप की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम
एक महीने पूर्व ट्रक की चपेट में आने से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई की है। गांव पाढ़ा का रहने वाला 24 वर्षीय सोनू अपने मित्र अनिल के साथ 14 सितंबर को बाइक से गांव जा रहा था।

इसी दौरान कैथल रोड पर पीछे से आ रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसा भीषण होने के कारण सोनू व अनिल गंभीर घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया लेकिन सोनू की हालत खराब होने पर उसके परिजन उसे शहर के निजी अस्पताल में ले गए।

यहां से डॉक्टर ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। रोहतक के बाद परिजन सोनू को घर ले गए लेकिन वीरवार को परिजन उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने सोनू को मृत घोषित कर दिया।

रिश्तेदारी में कैथल के व्यक्ति की संदिग्धावस्था में मौत
कैथल से करनाल अपनी रिश्तेदारी में आए व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई की है। कैथल के कृष्णा नगर में रहने वाला 48 वर्षीय सुरेश करनाल में अपनी ससुराल मेरठ रोड की एसपी कॉलोनी में आया था।

बुधवार को सुरेश अपने निजी काम से घर से गया था लेकिन देर रात पुलिस ने शव अशोक नगर की गली संख्या आठ से बरामद किया। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में लगता है कि सुरेश की मौत दौरा पड़ने से हुई है।

रोल नंबर लेने जा रहे छात्र की हादसे में मौत
परीक्षा देने के लिए रोल नंबर लेने गए छात्र की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मृतक छात्र के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


गांव समसपुर का रहने वाला 18 वर्षीय शुभम ओपन स्कूल की दसवीं कक्षा का छात्र था। वीरवार से ओपन स्कूल की होने वाली परीक्षा के लिए अपना रोल नंबर लेने के लिए जा रहा था, जब शुभम कलसौरा के समीप पहुंचा तो तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें