फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: किसी की ऋण स्वीकृति अटकी तो किसी का बिगड़ने लगा जमीन का सौदा

विज्ञापन
तहसीलदार के रुम क बाहर बच्ची के साथ साइन करवाने के लिए खड़ी महिला। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। पटवारी और कानूनगो की तीन दिन की हड़ताल के बाद वीरवार से शुरू हुई नायब तहसीलदार, तहसीलदार और जिला राजस्व अधिकारियों की हड़ताल ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। बड़ी दिक्कत उन लोगों के लिए है, जिन्हें नया मकान, प्लॉट, दुकान या जमीन खरीदनी है। महीनों पहले इकरार हुआ है। अब रजिस्ट्री के समय में अधिकारियों के हड़ताल पर जाने से सौदे बिगड़ने लगे हैं। किसी को बैंक लोन में दिक्कत आ रही है तो कहीं विक्रेता अतिरिक्त समय देने से मुकरने लगे हैं। ऐसे में जिन्हें जमीन खरीदनी है, उनकी एडवांस राशि के फंसने को लेकर विवाद होने लगे हैं।

अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण दूसरे दिन शुक्रवार को भी तहसीलों में पूरा दिन कामकाज ठप रहा। पटवारी और कानूनगो की रिपोर्ट कराने के बाद भी तहसील में लोग अपना काम नहीं करा पाए। रजिस्ट्री कराने के लिए लोग पूरा दिन तहसील के चक्कर काटते रहे, उनको दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग तहसील से पांचवें दिन बिना काम के लौटे। राजस्व अधिकारियों की हड़ताल से शुक्रवार को भी अलग-अलग तहसील से जुड़ी 196 रजिस्ट्री नहीं हो पाईं। इसके अलावा प्रमाणपत्र और अन्य कार्य भी नहीं हुए। इससे सरकार का दो दिन में करीब 10 करोड़ रुपये का राजस्व अटका है।
विज्ञापन


हरियाणा रेवेन्यू ऑफिसर एसोसिएशन के बैनर तले राजस्व अधिकारियों ने वीरवार से पेन डाउन किया है। घरौंडा के नायब तहसीलदार अरविंद यादव और अन्य अधिकारियों ने बताया कि जब तक सरकार उनकी मांग नहीं मानती तब तक हड़ताल जारी रहेगी।



लोगों की पीड़ा

- सेक्टर-32 के राजकुमार ने बताया कि उन्होंने प्लॉट खरीदा था, जिसकी रजिस्ट्री वीरवार को प्रस्तावित थी, हड़ताल के कारण रजिस्ट्री नहीं हुई और इकरारनामे का समय भी पूरा हो रहा है, ऐसे में विक्रेता भी मनमानी करने लगे हैं और उनके एडवांस राशि डूबने का खतरा है।
विज्ञापन


- प्रेमनगर निवासी हरीदत्त और अर्जुन गेट के विवेक ने बताया केवल फोटोग्राफ और तहसीलदार के हस्ताक्षर के कारण उनकी रजिस्ट्री अटकी है, अन्य प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं। समझ ही नहीं आ रहा है कि क्या करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें