फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जहां तक जा रही नजर, कूड़ा ही आ रहा नजर

विज्ञापन
बांसो गेट के समीप लगा गंदगी का ढ़ेर। संवाद
विज्ञापन
करनाल। स्वच्छता में पहचान बनाने वाला शहर की सड़कों पर कचरे के ढेर लगे हैं। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सड़कों, बाजारों और गलियों में 300 टन से अधिक कचरा जमा हो चुका है। कुछ जगहों पर जहां तक नजर जाती है, वहां कूड़ा ही कूड़ा दिखाई दे रहा है। बदबू के कारण लोगों का निकलना तक मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

पुरानी सब्जी मंडी, कुंजपुरा रोड, मुगल कैनाल, गुड़ मंडी और कर्णगेट जैसे व्यस्त इलाकों में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। सड़कों पर कचरे की परत जम गई है, जो वाहनों के पहियों के नीचे आकर चिपक रहा है। कई जगहों पर गीला कचरा सड़ने से दुर्गंध फैल रही है। इससे दुकानदार और राहगीर परेशान हैं।
शहर की अधिकांश कॉलोनियों और गलियों में भी कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। नगर निगम का दावा है कि वैकल्पिक इंतजाम किए गए हैं लेकिन ये नाकाफी साबित हो रहे हैं। स्वीपिंग मशीनें भी शहर को पूरी तरह साफ नहीं कर पा रही हैं। 7 अगस्त से संविदा सफाई कर्मचारी स्थायी नियुक्ति की मांग करते हुए हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांसो गेट के समीप लगा गंदगी का ढ़ेर। संवाद

बांसो गेट के समीप लगा गंदगी का ढ़ेर। संवाद

बांसो गेट के समीप लगा गंदगी का ढ़ेर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें