फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘...जहां बीमार-वहीं उपचार’ से अब सरकार करेगी कोरोना पर वार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के गांव में बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य महकमे ने अपनी रणनीति को और मजबूत बनाने की तैयारी कर ली है। सरकार ने इसके लिए ‘जहां बीमार-वहीं उपचार’ फार्मूले पर काम करने का निर्णय लेते हुए कोरोना पर वार करने का फैसला लिया है। इसी के तहत स्वास्थ्य महकमे ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना से लड़ने के लिए टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट अभियान को तेज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सूबे में शहरों के बाद गांव में संक्रमण ने एकदम से पांव पसारे। जिसके मद्देनजर सरकार ने गांवों में कोरोना की स्थिति का जायजा लेने के लिए ‘हरियाणा विलेजर्स जनरल हेल्थ चेकअप स्कीम’ शुरू की। स्वास्थ्य महकमा इस योजना के तहत गांवों में संक्रमित मरीजों को चिह्नित तो कर रहा है। मगर सबसे बड़ी चुनौती यह है कि इस हजारों की संख्या में सामने आ रहे ग्रामीण संक्रमित मरीजों का इलाज कहां किया जाए। शहरों के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में तो स्वास्थ्य संसाधन पहले से ही सीमित हैं।
मौजूदा स्थिति यदि देखें तो काफी संख्या में शहरी व ग्रामीण संक्रमित अभी शहरी अस्पतालों में ही उपचाराधीन हैं। ऐसे में इस योजना के तहत गांवों में स्क्रीनिंग के बाद जो नए संक्रमित मरीज सामने आएंगे। उनका सीमित संसाधनों के बीच शहरी अस्पतालों में लाकर इलाज करना मुश्किल हो जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वास्थ्य महकमे को ‘जहां बीमार-वहीं उपचार’ का फार्मूला अपनाने के निर्देश देते हुए इस दिशा में आगे बढ़ने को कहा है। स्वास्थ्य महकमे के आला अधिकारी भी अब इसी फार्मूले के बूते अपना आगामी एक्शन प्लान तैयार कर रहे हैं। इसी के तहत हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी गांवों में संक्रमण की रोजाना रिपोर्ट की समीक्षा करने के बाद अधिकारियों को गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

---
बाक्स
सर्वे में 3050 ग्रामीण मिल चुके पॉजिटिव, 68185 बुखार ग्रस्त
‘हरियाणा विलेजर्स जनरल हेल्थ चेकअप स्कीम’ के अंतर्गत अभी तक हरियाणा के 4946 गांवों में सर्वे का काम शुरू किया जा चुका है। यहां 5025 टीमें डोर-टू-डोर सर्वे कर रही है। इन गांवों में 1745845 घरों को कवर किया जा चुका है। टीमों द्वारा इन गांवों में 7980950 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इनमें से अभी तक गांवों में 68185 लोग इन्फ्लुएंजा लक्षण वाले बुखार से ग्रस्त पाए गए हैं। 50263 ग्रामीणों आइसोलेशन में रखा गया है। 64505 ग्रामीणों का रेपिड एंटीजन टेस्ट हो चुका है। जिसमें से 2570 ग्रामीण संक्रमित मिले हैं। जबकि 10822 का आरटीपीसीआर टेस्ट हो चुका है और इसमें से 480 ग्रामीण पॉजिटिव पाए गए हैं। 320 मरीज गांवों में बने आइसोलेशन सेंटर में भर्ती हैं। जबकि 142 गंभीर ग्रामीणों को इलाज के लिए आगे रेफर किया गया है।
----
वर्जन
हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार गांवों में चौपालों, पंचायत घरों व सरकारी स्कूलों समेत अन्य सार्वजनिक भवनों में विलेज आइसोलेशन सेंटर बनाए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पीएचसी व सीएचसी केंद्रों में मरीजों के लिए ऑक्सीजन, आवश्यक दवाओं व उपकरणों सहित अन्य संसाधन उपलब्ध करवाने के भी निर्देश सरकार ने दिए हैं। ग्रामीण अंचलों में कोरोना के फैलाव को लेकर स्वास्थ्य महकमा और सरकार पूरी तरह सतर्क है और वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर संक्रमण से लड़ने के लिए हम अपना एक्शन प्लान को और मजबूत कर रहे हैं।
विज्ञापन

- राजीव अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, हरियाणा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें