फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सुरक्षा जांच के लिए रोका तो स्कॉर्पियो से तोड़ा बैरियर

विज्ञापन
विज्ञापन
गार्ड की बाइक कुचली, सेक्टर-36 की एटर्ना लिविंग टाउनशिप में रात ढाई बजे हुआ हंगामा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सेक्टर-36 स्थित एटर्ना लिविंग टाउनशिप में शुक्रवार देर रात सुरक्षा जांच के लिए रोकना सुरक्षा कर्मियों को भारी पड़ गया। स्कॉर्पियो सवार पांच लोगों पर आरोप है कि उन्होंने मुख्य प्रवेश द्वार पर रोकने से नाराज होकर न केवल सुरक्षा कर्मियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की, बल्कि स्कॉर्पियो से प्रवेश द्वार का बैरियर तोड़ दिया।
आरोपियों ने एक सुरक्षाकर्मी की बाइक को भी गाड़ी से कुचलकर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में सुरक्षाकर्मियों को चोटें आईं। जाते समय जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। कंपनी की शिकायत पर थाना शहर में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कंपनी की शिकायत के अनुसार, एटर्ना लिविंग प्राइवेट लिमिटेड सेक्टर-36 में 128 एकड़ में टाउनशिप विकसित कर रही है।
विज्ञापन

यहां सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी मैसर्स प्लाटून सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड को सौंपी गई है। शुक्रवार रात करीब ढाई बजे स्कॉर्पियो सवार पांच लोग टाउनशिप के मुख्य प्रवेश द्वार नंबर-1 पर पहुंचे। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोककर अंदर आने का कारण पूछा तो आरोप है कि पांचों जबरन परिसर में घुसने लगे। शिकायत में उनके शराब के नशे में होने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


कंपनी ने वीडियो साक्ष्य पुलिस को सौंपे
कंपनी के प्रतिनिधि के रूप में विशाल कौशल ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग होने की जानकारी दी है। कंपनी का दावा है कि रिकॉर्डिंग में संबंधित लोगों को सुरक्षा कर्मियों के साथ गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देते देखा जा सकता है। कंपनी ने वीडियो साक्ष्य पुलिस को सौंपते हुए टाउनशिप में रहने वाले परिवारों, कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों की सुरक्षा का हवाला देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक करन गोयल ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों की शिकायत पुलिस चौकी सेक्टर-4 में दी गई थी। इसके आधार पर थाना शहर करनाल में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच विकास को सौंपी गई है। पुलिस वीडियो रिकॉर्डिंग और शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें