फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मंडियों में आने लगा गेहूं नमी होने से खरीद नहीं

Sat, 05 Apr 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल/घरौंडा। जिले की विभिन्न अनाज मंडियों में गेहूं की आवक शुरू हो चुकी है। नमी की अधिकता के कारण अभी तक खरीद शुरू नहीं हो सकी है। इससे अनाज मंडियों में किसान गेहूं की रखवाली करने को विवश हैं।

करनाल अनाज मंडी में शुक्रवार को 200 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है लेकिन खरीद एजेंसियों ने नमी अधिक बताकर फिलहाल गेहूं की खरीद नहीं की है। वहीं घरौंडा की नई अनाज मंडी में दो दिन से लगभग आठ सौ क्विंटल की आवक हो चुकी है। गेहूं में नमी ज्यादा होने के कारण अभी तक सरकारी खरीद एजेंसी खरीद शुरू नहीं की है। प्राइवेट एजेंसी गेहूं की खरीद कर रही है।
विज्ञापन


मार्केट कमेटी सचिव चंद्र प्रकाश ने बताया कि गेहूं की आवक दो-तीन दिन काफी बढ़ने की संभावना है। मंडी में पिछले दो दिन से आवक शुरू हुई है। शुक्रवार को आवक में बढ़त है, लेकिन सरकारी एजेंसी गेहूं में नमी ज्यादा होने के कारण खरीद नहीं कर रही है।

सचिव के अनुसार मंडी में गेहूं की आवक शुरू हो गई है। अभी तक मंडी में आठ सौ क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है।मंडी में किसानो व आढ़तियों को कोई दिक्कत नहीं दी जाएगी। आढ़तियों का कहना है कि इस बार गेहूं बंपर होने की उम्मीद है। जिससे किसानो को काफी लाभ हो सकता है। घरौंडा मार्केट कमेटी सचिव चंद्र प्रकाश ने बताया कि इस बार मंडी में खाद्य आपूर्ति विभाग व हैफेड गेहूं की खरीद करेगी। उन्होंने किसानों से अपील कि है कि गेहूं को सूखा राशि कर लेकर आए ताकि सही समय पर गेहूं की खरीद हो सके।
विज्ञापन


जिले की मंडियों में गेहूं की आवक शुरू हो चुकी है लेकिन सरकार ने नमी का मानक 12 प्रतिशत रखा है, जबकि अभी गेहूं में 15 से 16 प्रतिशत की नमी आ रही है, जिसके कारण खरीद एजेंसियां गेहूं नहीं खरीद रही हैं। किसानों से आग्रह किया जा रहा है कि वह सुखाकर ही गेहूं को मंडियों में लाएं, ताकि उन्हें इंतजार न करना पड़े। - रजनीश चौधरी, जिला प्रधान, करनाल अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें