अनाज मंडी निसिंग में गेहूं की ढेरिया आने पर सोमवार को सहकारी चीनी मिल करनाल की प्रबंध निदेशक डॉ.पूजा भारती व नायब तहसीलदार सागरमल शाम को मंडी का निरीक्षण किया। तीन ढेरियो व अन्य व्यवस्थाओं को चेक किया। एमडी डॉ.पूजा भारती ने आढ़तियों की दुकानों पर जाकर गेहूं की ढेरियों की मशीन द्वारा नमी को चेक कराया। आढ़तियों, व्यापारियों, किसानों,व मजदूरों के साथ बातचीत के दौरान उनकी समस्याएं भी जानीं।
भरोसा दिया कि किसी को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। गेहूं की फसल की कटाई शुरू हो गई है। सोमवार को अनाज मंडी में किसानों द्वारा तीन ढेरियां लाई गईं। जो कि करीब 125 क्विंटल के करीब गेहूं मंडी में पहुंची।गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2125 रुपये प्रति क्विंटल सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। मंडी सचिव बलवान सिंह ने कहा कि मंडी में सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसान सूखी हुई फसल लेकर मंडी में पहुंचे ताकि गेहूं में नमी की मात्रा अधिक न हो। है।
गेहूं में नमी की मात्रा ज्यादा होने के कारण तीसरे दिन भी नई अनाज मंडी में सरकारी खरीद नहीं हो सकी। एसडीएम अदिति ने नई अनाज मंडी का दौरा कर अधिकारियों को खरीद सुनिश्चित करने को कहा है। सोमवार को एसडीएम आदिति ने नई अनाज मंडी का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंडी कमेटी कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। खरीद एजेंसी व ट्रांसपोर्टरों से बातचीत कर दिशा निर्देश दिए कि सीजन में उनके ट्रक मंडी में होने चाहिए और सही समय पर लिफ्टिंग होनी चाहिए। एसडीएम ने मंडी का दौरा कर मंडी में आई कुछ गेहूं की ढेरियों की नमी की मात्रा चेक की। एसडीएम ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा मंडियों में एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू कर दी है, लेकिन गेहूं में नमी की मात्रा ज्यादा होने के कारण अभी तक भी सरकारी खरीद नहीं की जा सकी है। संवाद