फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Corona News: 100 से अधिक भीड़ वाले समारोह में मास्क लगाना अनिवार्य, 10 और 11 अप्रैल को मॉक ड्रील

Mon, 03 Apr 2023 10:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में इस समय कोरोना के 762 सक्रिय मरीज हैं। सोमवार को 152 नए मामले मिले। इनमें से गुरुग्राम में 73, पंचकूला में 26 और फरीदाबाद में 19 नए मामले आए हैं। शेष जिलों में केस 10 से नीचे हैं। संक्रमण दर 4.54 फीसदी है। पिछले एक सप्ताह में राज्य में 25,404 की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। साथ ही जहां 100 से अधिक व्यक्ति जमा होते हैं, उनके लिए भी मास्क पहनना अनिवार्य किया जाएगा। इसके अलावा, अस्पताल में आने वाले खांसी और जुकाम के मरीजों के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य होगा। यह निर्देश सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दिया।

विज्ञापन


वह प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना केसों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। विज ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिन मरीजों की कोविड की जांच हुई है और वे संक्रमित मिलते हैं तो ऐसे मरीजों की जीनोम सिक्वेंसिंग भी कराएं। स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. जी. अनुपमा, स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध निदेशक डॉ. प्रभजोत सिंह, मेडिकल शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. आदित्य दहिया, स्वास्थ्य सेवाएं विभाग की निदेशक डॉ. उषा और डॉ. वीके बंसल उपस्थित रहे।

हरियाणा में 762 सक्रिय मरीज
प्रदेश में इस समय कोरोना के 762 सक्रिय मरीज हैं। सोमवार को 152 नए मामले मिले। इनमें से गुरुग्राम में 73, पंचकूला में 26 और फरीदाबाद में 19 नए मामले आए हैं। शेष जिलों में केस 10 से नीचे हैं। संक्रमण दर 4.54 फीसदी है। पिछले एक सप्ताह में राज्य में 25,404 की जांच की जा चुकी है। राज्य के सभी सिविल सर्जन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि लोगों को बूस्टर डोज लगाने के लिए प्रेरित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच दोगुना करने का निर्देश, 10 और 11 को होगी मॉक ड्रील
आगामी 10 व 11 अप्रैल को राज्यभर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। राज्य में टेस्टिंग, ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट, टीम वर्क, ट्रैकिंग और मॉनिटरिंग पर काम किया जा रहा हैं। इसके अलावा सभी सिविल सर्जन को जांच दोगुना करने का निर्देश भी दिया गया है। अभी तक की टेस्टिंग में एक्सबीबी.1 और एक्सबीबी.1.5 वेरिएंट पाया गया है। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कोविड संक्रमण को रोकने के लिए फ्लू कॉर्नर, टेस्टिंग उपकरण, दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था करने के साथ-साथ वैक्सीनेशन पर बल दिया जाए। इसके अलावा, होम आइसोलेशन की मरीजों की मदद के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाए और ‘क्या करें व क्या न करें’ के संबंध में एसओपी तैयार की जाए।

ये है तैयारी
बैठक में बताया गया कि दुनिया भर में पिछले एक सप्ताह में 80,208 कोविड के नए मामले आए हैं, जिसमें यूएसए, जापान, फ्रांस, साउथ कोरिया, रूस का 54.2 प्रतिशत भागीदारी है जबकि भारत की केवल 3.3 प्रतिशत की भागीदारी है। प्रदेश में 4867 पीडियाट्रिक मरीजों के लिए आइसोलेशन बेड, 3704 ऑक्सीजन पीडियाट्रिक मरीजों के बेड, 2067 आईसीयू बेड, 817 नियोनेटल आईसीयू बेड, 1250 पीडियाट्रिक आईसीयू बेड, 733 वेंटिलेटर पीडियाट्रिक हैं। इसी प्रकार, 101 ऑक्सीजन प्लांट, 907 वेंटिलेटर, 7521 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर, 775 बाईपेप और 16734 ऑक्सीजन सिलिंडर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें