फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आंधी से बिछी गेहूं की फसल... 8 डिग्री तक गिरा पारा

विज्ञापन
तेज हवा और बारिश के कारण गिरी गेहूं की फसल। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मौसम में आया परिवर्तन गेहूं की फसल के लिए चुनौती बन गया है। रविवार रात को बरसात, ओलावृष्टि और आंधी के कारण गेहूं की फसल बिछ गई। मौसम की मार के कारण किसान परेशान हैं। वहीं अचानक बदले इस मौसम से गत सोमवार के मुकाबले आठ डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान गिरा है। सोमवार को पूरा दिन ठंडी हवाएं चलती रही, जिससे लोगों को ठंड का एहसास हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को दिन के तापमान में कमी देखने को मिली। दिन का तापमान 33 डिग्री से कम होकर 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रकार रात्रि का तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस पर रहा। इसमें भी करीब तीन अंक की कमी आई है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 18 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 17 व 18 मार्च को मौसम आमतौर पर खुश्क रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ 18 मार्च रात्रि को आने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 19 मार्च से मौसम में फिर से बदलाव की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव से दिन के तापमान में गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें