फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चरम पर गेहूं की आवक, उठान धीमा होने से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक अब अपने चरम पर पहुंच चुकी है। मंडियों व विभिन्न खरीद केंद्रों पर 5 लाख 19 हजार 977 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई। इसमें से सरकारी एजेंसियों ने 5 लाख 19 हजार 977 मीट्रिक टन की खरीद की गई। मंडियों में गेहूं लेकर आने वाले ट्रैक्टर ट्रालियों की लाइनें लगी हैं। उठान धीमा होने से दिक्कत बढ़ने लगी है।
उपायुक्त उत्तम सिंह ने एजेंसियों को गेहूं के उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने बताया कि जिले की विभिन्न मंडियों एवं खरीद केंद्रों पर तक 5 लाख 19 हजार 977 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई। इसमें से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा दो लाख 9 हजार 35 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा दो लाख 70 हजार 843 मीट्रिक टन तथा हरियाणा वेयर हाऊस कार्पोरेशन द्वारा 40 हजार 99 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। व्यापारियों द्वारा 4 हजार 196 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्ष जिला में 7 लाख 52 हजार 52 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई थी। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा अब तक 81 हजार 882, हैफेड द्वारा एक लाख 1 हजार 741 और हरियाणा वेयर हाऊस कार्पोरेशन द्वारा 11 हजार 271 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया जा चुका है। किसानों से अपील की है कि अपने क्रम के अनुसार ही गेहूं को मंडी में लेकर आए ताकि एजेंसियों एवं आढ़तियों को खरीद में कोई परेशानी न हो। खेतों में फसल कटाई के बाद फानों में आग न लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें