घरौंडा के एक गांव में दो दिन
के बाद एक नाबालिग से दुराचार करने का मामला उजागर हुआ है। परिजनों का आरोप
है कि युवक मकान के गेट से कूदकर अंदर घुसा और दुराचार किया।
पुलिस ने
पीड़िता का स्थानीय सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराकर पिता की शिकायत पर एक
युवक के खिलाफ दुराचार व दोनाें युवकों के खिलाफ युवती को धमकाने की एफआईआर
दर्ज कर ली है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक पुलिस की गिरफ्त से बाहर
थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
युवती के साथ दुराचार करने का
मामला 30 अप्रैल का बताया जा रहा है। घटना के समय युवती के परिवार वाले
खेतोें में कार्य करने गए थे। नाबालिग लड़की घर में अकेली थी। पीड़िता के
पिता चतर सिंह ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि गांव का एक युवक शाम के
समय मकान के मुख्य गेट से फांद कर घर में घुसा और नाबालिग से दुराचार
किया।
बाद में उसको बहला फुसलाकर खेतों में ले गया और वहां मौजूद दो युवकों
ने लड़की से इस घटना के बारे में किसी को न बताने के लिए धमकाया। परिजनों
ने इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने शुक्रवार को स्थानीय
सामुदायिक केंद्र में नाबालिग का मेडिकल कराया और गांव फरीदपुर निवासी एक
युवक के खिलाफ दुराचार व दो युवकों के खिलाफ युवती को धमकाने की एफआईआर
दर्ज कर ली है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच अधिकारी गीता ने
बताया कि वीरवार देर रात पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के एक युवक
ने उसकी नाबालिग लड़की के साथ दुराचार किया है।