नीलोखेड़ी। श्री हनुमान जयंती महोत्सव में श्री सनातन धर्म महाबीर की ओर से शुक्रवार को प्रभातफेरी निकाली गई। नीलनगर में मोहल्ला वासियों ने प्रभातफेरी का स्वागत किया। सत्संग किया गया।
प्रधान ज्ञानचंद अरोड़ा ने बताया कि श्री हनुमान जयंती महोत्सव 19 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इस वर्ष भी संस्था की ओर से 19 दिनों के लिए प्रभात फेरी निकाली जा रही है। प्रभातफेरी का उद्देश्य धर्मप्रचार और श्री हनुमान जयंती महोत्सव के लिए आमंत्रण देना है। प्रभात फेरी का समापन 18 अक्तूबर को हो जाएगा। 19 अक्तूबर को श्री सुंदरकांड का पाठ और प्रवचन कार्यक्रम होगा। प्रभातफेरी में जगमोहन, कृष्ण लाल अनेजा, कंवल अरेाड़ा, रमेश मैहता, सतीश सोबती, युधिष्टर अरोड़ा, मदन पाल, हरि नारायण और जयपाल देवगण आदि शामिल रहे।