फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मौसम का मिजाज 22 से बदलने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान में हुआ इजाफा, आज सुबह भी कोहरा छाने की संभावना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सुबह घने कोहरे से ढकी रही, इसके बाद धूप खिली तो लोगों को राहत मिली। तापमान में भी वृद्धि हुई। हालांकि मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी सोमवार को भी कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। 22 व 23 जनवरी को मौसम परिवर्तनशील रह सकता है। इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की भी संभावना है।
शनिवार की रात को कोहरा नहीं रहा लेकिन रविवार सुबह हुई तो घना कोहरा छा गया। कड़ाके की सर्दी के बीच ठिठुरन भी बढ़ गई। हालांकि करीब नौ बजे के बाद धूप निकली तो लोगों को काफी राहत महसूस हुई। इसके बाद ही बाजार में भी रौनक दिखने लगी। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान की जिला मौसम वेधशाला में रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो शनिवार से 1.5 और सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान में भी इजाफा हुआ, जो 7.5 से बढ़कर 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 21 जनवरी तक खुश्क रह सकता है। उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आ सकती है। अलसुबह व देर रात्रि कहीं कहीं धुंध छाने की संभावना है लेकिन एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 22 व 23 जनवरी को राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में बादलवाई तथा हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश संभावित है। इन दो दिनों के दौरान दिन के तापमान में गिरावट तथा रात्रि तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है लेकिन परंतु 24 जनवरी से राज्य में मौसम आमतौर से फिर से खुश्क तथा रात्रि तापमान में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें