फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आज बदल सकता है मौसम, बूंदाबांदी की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सुबह तेज धूप होने के बाद दोपहर बाद बादलों की आवाजाही ने मौसम ने बदलाव के संकेत दिए। तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि 20 फरवरी को कहीं कहीं बूंदाबांदी तो कही हल्की बारिश भी हो सकती है। हवाएं भी तेज चल सकती हैं, जिसके कारण तापमान में और कमी संभव है। विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ते तापमान से गेहूं के किसानों को चिंता करने की फिलहाल आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

मौसम लगातार परिवर्तनशील है। पिछले कई दिनों से लगातार तापमान में वृद्धि से गेहूं की फसल को लेकर चिंता व्यक्त की जाने लगी थी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.2 व न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। इधर, भारतीय गेहूं एवं जौं अनुसंधान संस्थान (आईआईडब्ल्यूबीआर) के निदेशक डॉ.रतन तिवारी का कहना है कि एक दो दिन तापमान में वृद्धि से गेहूं की फसल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। यदि लंबे समय तक लगातार तापमान में वृद्धि रहे तो ही फिक्र करने की जरूरत है। बुधवार की शाम से मौसम एक बार फिर बदलाव की स्थिति में हैं, अधिकतम तापमान के भी कम होने की संभावना है। इसलिए किसानों को फिलहाल चिंतित होने की कोई आवश्यकता नहीं है, गेहूं की फसल को नुकसान की आशंका नहीं है।
केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में बुधवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तो तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है लेकिन मंगलवार से कम है। वहीं न्यूनतम तापमान मंगलवार को 10.5 था, जो बुधवार को 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञों ने संभावना जताई है कि वीरवार को आसमान पर बादल छा सकते हैं, कहीं कहीं बूंदाबांदी तो कहीं कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। इस कारण अधिकतम तापमान में कमी और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें