फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दिन में गर्म तो रात को ठंडा हो रहा मौसम

विज्ञापन
दिन में गर्म तो रात को ठंडा हो रहा मौसम
विज्ञापन
15 फरवरी तक खुश्क रह सकता है मौसम, तापमान में बढ़ोतरी संभव
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मौसम लगातार खुश्क है, तापमान में वृद्धि हो रही है। पिछले एक सप्ताह में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान बढ़ चुका है, हालांकि न्यूनतम तापमान कई दिनों से स्थिर बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह का मौसम देखें तो जैसे-जैसे अधिकतम तापमान बढ़ने से मौसम गर्म हो रहा है, न्यूनतम तापमान में कमी आ रही है, जिससे रात ठंडी हो रही है। हवाएं भी तेज गति से चल रही है, जिसके कारण धूप अपेक्षाकृत प्रभाव नहीं दिखा पा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार ये मौसम गेहूं जैसी फसलों के लिए उपयुक्त है, क्योंकि औसत तापमान स्थिर बना हुआ है। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में रविवार को अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, इसमें कमी आई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी मौसम लगातार 15 फरवरी तक खुश्क बना रह सकता है। जिसमें अधिकतम तापमान तो स्थिर रह सकता है लेकिन न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। जिससे रात्रिकालीन सर्दी में भी कमी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें