फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विधायक के सामने उठाया खस्ताहाल सड़कों का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। करनाल क्लब में आयोजित सिटीजन ग्रीवेंसेज कमेटी की बैठक में विधायक के समक्ष खस्ताहाल सड़कों, अनियंत्रित ट्रैफिक व्यवस्था, कानून व्यवस्था, शौचालयों की बदतर हालत को रखा गया। विधायक जगमोहन आनंद ने समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि पिछले 10 वर्ष के कार्यकाल में वर्तमान सरकार ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास की नीति पर कार्य कर शहर की तस्वीर बदली है। मैं भी करनाल का बेटा हूं, शहर की भौगोलिक परिस्थिति से बेहतर परिचित हूं और शहर में विकास की हर संभावना पर कार्य करने के लिए प्रयासरत हूं। सीजीसी सदस्यों के साथ बैठक में विधायक ने कहा कि करनाल शहर को बेहतर बनाने के दृष्टिगत प्राप्त हो रहे प्रत्येक सुझाव का स्वागत है। ऐसे हर सुझाव पर अवश्य कार्य पूरा किया जाएगा, जिससे आमजन का फायदा हो। शहर को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधि तथा आमजन का सहयोग आवश्यक है। इस मौके पर चेयरपर्सन अंजू शर्मा, पूर्व पार्षद वीर विक्रम कुमार, विपिन शर्मा, एडवोकेट लाजपत राय जी, प्रोफेसर एसके.शर्मा, वीके.बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें