फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बदला मौसम, आज भी गर्मी से राहत के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शुक्रवार को सुबह से तेज गर्मी के कारण अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। इस सीजन में ये सर्वाधिक अधिकतम तापमान रहा है, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शाम होते ही आसमान पर बिजली चमकने लगी और हवाओं के बीच बूंदाबांदी भी शुरू हो गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। ऐसा ही मौसम कल दोपहर बाद तक भी बनी रहने की संभावना है। वहीं अनाज मंडियों में लाखों क्विंटल खुले में पड़े अनाज के भीग जाने की आशंका प्रबल हो गई।
शुक्रवार की सुबह से ही धूप में तेजी थी। परिणाम ये रहा कि लोग गर्मी से परेशान रहे। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) करनाल की जिला मौसम शाखा में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज गर्मी के बाद शाम को मौसम का मिजाज बदला तो लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

आसमान पर काले बादल छाए और बिजली चमकने लगी। बूंदाबांदी शुरू हो गई। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि शनिवार की शाम तक मौसम साफ हो सकता है, लेकिन दोपहर तक आसमान पर बादल छाए रह सकते हैं, कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।
इधर, उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि जिले की विभिन्न मंडियों एवं खरीद केंद्रों पर सात लाख 13 हजार 383 एमटी की आवक हुई। जिसमें सात लाख 5 हजार 983 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। इसमें से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 2 लाख 84 हजार 145 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 3 लाख 62 हजार 709 मीट्रिक टन तथा हरियाणा वेयर हाऊस कार्पोरेशन द्वारा 59 हजार 129 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। व्यापरियों द्वारा 7 हजार 400 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया।
विज्ञापन

इधर, अभी तक चार लाख 24 हजार 543 एमटी गेहूं का ही उठान हुआ है। अभी मंडियों में दो लाख 81 हजार 440 एमटी गेहूं पड़ा हुई है, इसमें करीब पचास फीसदी से अधिक गेहूं खुले में पड़ा हुआ है। यदि बारिश तेज होती है, तो इसमें भारी नुकसान की आशंका है। जिससे आढ़ती व किसान दोनों ही चिंतित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें