फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल पहुंचे सीएम नायब सैनी: भारतीय कामगार संघ के पदाधिकारी व श्रमिकों से की मुलाकात, विपक्ष पर साधा निशाना

Fri, 26 Apr 2024 02:38 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि जेजेपी पार्टी टूट चुकी है और कांग्रेस तो हमेशा झूठ बोलती रही है। कहा कि दुष्यंत चौटाला के खिलाफ कोई शिकायत आएगी उसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने करनाल पहुंचकर भारतीय कामगार संघ के पदाधिकारी व श्रमिकों से मुलाकात की। इस दौरान उनकी समस्याएं सुनने के बाद समाधान के प्रति विश्वास दिलाया। इस मौक पर मुख्यमंत्री ने कहा कामगार और श्रमिकों ने आज यह तय किया है कि वह सभी हरियाणा की 10 सीटों पर कमल का बटन दबाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और मजबूत करेंगे।

विज्ञापन


दुष्यंत चौटाला पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा उनके पास जो भी शिकायत आएगी उसकी जांच की जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल हमारे वरिष्ठ नेता है। उन्होंने कहा मैं भी श्रमिक हूं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गरीब परिवार से आते हैं, इसलिए वह गरीबों और श्रमिकों की परेशानियों को बहुत अच्छी तरीके से समझते हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जेजेपी टूट चुकी है और कांग्रेस तो हमेशा झूठ बोलती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें