फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घरौंडा पहुंचा पानी, ग्रामीणों को किया सचेत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



घरौंडा। यमुना के पानी का बहाव घरौंडा विधानसभा तक पहुंच गया है। गांवों में घर-घर जाकर ग्रामीणाें को सावधान रहने के लिए जागरूक किया गया। विधायक हरविंदर कल्याण, जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा, घरौंडा नगरपालिका के चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता इस दौरान ग्रामीणों से कहा कि अगर गांव में पानी आ जाता है तो घबराने की जरूरत है। सरकार की ओर से भी व्यवस्था की गई है।
क्षेत्र में पानी आने के बाद लोगों की हर तरह से मदद करने के लिए विधायक हरविंदर कल्याण ने सामाजिक संस्थाओं और अधिकारियों के साथ बैठक की। ग्रामीणों की मदद करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की ड्यूटी भी लगाई। इसके साथ सपरा बाद, रसूलपुर, शेखपुरा सोहना, नगला फार्म सहित अन्य गांवों में घर-घर गए ओर लोगों को पानी आने की स्थिति से अवगत कराया। इस बैठक के दौरान एसपी शशांक कुमार सावन, मेयर रेनू बाला गुप्ता, भाजापा के मंडल अध्यक्ष, सेवा भारती के पदाधिकारी, आईएमए के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पशुओं को करनाल शुगर मिल में शिफ्ट करने का दिया सुझाव
प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मिरगैन, शेखपुरा सुहाना, रसूलपुर, सरफाबाद माजरा आदि करीब 10 गांवों के लोगों के ठहरने की व्यवस्था राधा स्वामी सत्संग घर एवं जाट धर्मशाला में करने का सुझाव विधायक ने दिया। इसके अतिरिक्त कुछ गांवों के पशुओं की वैकल्पिक व्यवस्था करनाल शुगर मिल में करने का भी सुझाव दिया।




एकजुट होने का परिचय दें आमजन : योगेंद्र राणा

बैठक के दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने कहा कि बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है। यह मुश्किल समय है, इससे निकलने के लिए समाज को एकजुट होकर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना के मुश्किल समय में जैसे पूरे समाज ने एकजुटता का परिचय दिया था, अब उसी तरह एकजुट होने का समय है। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं से अपील की के लोगों की मदद के लिए ज्यादा से ज्यादा आगे आएं।
विज्ञापन


सभी से मिलकर बचाव के लिए काम करने का आग्रह

घरौंडा। भारी बरसात से हरियाणा के अधिकतर जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। करनाल के घरौंडा विधानसभा क्षेत्र के गांव सरफाबाद माजरा, रसूलपुर, शेखपुरा सोहना, सुबरी, महमदपुर व नबीपुर के खेतों में जलभराव होने से फसलें बर्बाद हो गई। कांग्रेस नेता भूपिंद्र लाठर ने गांवों का दौरान किसानों से बातचीत की। ग्रामीणों के साथ खेतों में जाकर स्थिति का जायजा लिया। भूपिंद्र लाठर ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए ग्रामीणों को सचेत रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों को मिलकर इस आपदा से बचाव के लिए कार्य करने का आग्रह करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें