दो दिन से बारिश और बूंदाबांदी के चलते यमुना नदी में जल स्तर बढ़ गया है। इससे किसान सहम गए हैं। यमुना बेल्ट में खेती करने वाले किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सब्जियों की फसल बर्बाद हो रही है। सोमवार को नदी में 20-25 हजार क्यूसिक पानी का बहाव रहा।
पहाड़ी क्षेत्र में बारिश के चलते दो दिन से यमुना नदी में ताजेवाला हेड से पानी छोड़ा जा रहा है। इससे यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। कई किसानों ने यमुना के इस पार व यूपी की ओर घीया, तरबूज, तोरी, खरबूजे, करेले आदि की फसल लगा रखी थी। नदी मेें पानी बढ़ने से सब्जियों की फसल पानी की भेंट चढ़ गई। वहीं कई जगहों पर यमुना के किनारे खस्ताहाल हैं और कई स्टड कंडम हालत में हैं। यदि जल स्तर और बढ़ा तो भूमि कटाव भी हो सकता है लेकिन विभाग के अधिकारी स्थिति ठीक बता रहे हैं।
सिंचाई विभाग के एक्सईएन मनीष शर्मा ने बताया घबराने वाली कोई बात नही है। रविवार को 20-25 हजार क्युसिक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया था और सोमवार को 1500 क्युसिक पानी छोड़ा गया है। स्टड बिल्कुल ठीक हैं।