फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर की व्यस्त सड़कों व बाजारों से अतिक्रमण मुक्त अभियान को लेकर शनिवार को नगर निगम की सफाई शाखा के प्रवर्तन दल ने कर्ण गेट व सादर बाजार क्षेत्र का दौरा किया, लेकिन टीम के लगातार दौरों के चलते बाजारों में फर्क दिखाई दे रहा था, काफी दुकानों का सामान सड़क पर लगी पीली पट्टी की सीमा के अंदर रखा मिला। हालांकि कुछ दुकानदार समझाने के बाद भी नहीं सुधर रहे। उनसे दोबारा अपील की गई है कि वह सामान को अपनी हद में ही रखें, अन्यथा उनका चालान किया जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम आयुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि निगम का मकसद दुकानदारों के चालान काटना नहीं है, लेकिन जो लोग बार-बार समझाने के बावजूद अपने सामान को दुकान से आगे रखेंगे, उनके चालान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आज के दौरे में टीम द्वारा कुछ दुकानदारों का सामान दुकान के अंदर करवाया गया है और उन्हें समझाया गया है कि उनके द्वारा ऐसा करने से बाजार में भीड़ की स्थिति उत्पन्न होती है, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ा गया है। मौके पर दौरे में सफाई निरीक्षक मनदीप सिंह, सहायक सफाई निरीक्षक प्रवेश कुमार तथा सुपरवाइजर तेजपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें