फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कौशल और व्यक्तित्व विकास के साथ तैयार होंगे प्रदेश की जेलों के वार्डर

विज्ञापन
जेल प्रशिक्षण अकादमी में अपने विचार रखते  महानिरीक्षक बी सतीश बालन। स्वयं
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। हरियाणा की जेलों में तैनात होने वाले वार्डरों को व्यक्तित्व विकास का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। जेल प्रशिक्षण अकादमी में सोमवार को वार्डर प्रशिक्षुओं के द्वितीय बैच के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। बैच में कुल 100 वार्डरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
महानिरीक्षक कारागार बी. सतीश बालन मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि जेल विभाग के माध्यम से देश और समाज की सेवा करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण न केवल जेल सुरक्षा से जुड़ा है, बल्कि संवेदनशीलता, मानवता और जिम्मेदारी से भी संबंधित है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अपने प्रशिक्षण की शुरुआत 400 मीटर की दौड़ से की थी और आज वह मैराथन दौड़ते हैं। उन्होंने कहा कि छोटी शुरुआत ही बड़े लक्ष्य तक पहुंचने का आधार बनती है, बशर्ते निरंतरता और समर्पण बनाए रखा जाए।
विज्ञापन


अकादमी के प्राचार्य नरेश गोयल ने स्वागत भाषण में बताया कि द्वितीय बैच में चयनित 100 प्रशिक्षुओं में से 87 ग्रामीण और 13 शहरी पृष्ठभूमि से हैं। शैक्षणिक योग्यता के आधार पर 14 प्रशिक्षु 12वीं उत्तीर्ण, 68 स्नातक और 18 स्नातकोत्तर हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान वार्डरों को शारीरिक दक्षता, कानून की जानकारी, मानवाधिकार, जेल प्रबंधन, आत्मरक्षा, परेड, निशानेबाजी और आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न विषयों का व्यापक प्रशिक्षण दिया जाएगा। अकादमी का उद्देश्य कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और संवेदनशील कर्मियों का निर्माण करना है, जो जेल प्रशासन को प्रभावी ढंग से संचालित करने में सक्षम हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें