फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले लंबी दूरी की ट्रेनों में बढ़ी प्रतीक्षा सूची

विज्ञापन
अंबाला रेल मंडल के अधीन दौलतपुर चौक से गांधीनगर के बीच चलने वाली ट्रेन। रेलवे - फोटो : लखनऊ यूनिवर्सिटी।
विज्ञापन
अंबाला। गर्मियों की छुट्टियों की शुरुआत से पहले ही लंबी दूरी की ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची ने यात्रियों की मुसीबत को बढ़ा दिया है। यात्रियों की भीड़ और कंफर्म टिकट की किल्लत को देखते हुए उत्तर रेलवे और पश्चिम रेलवे ने हमसफर एक्सप्रेस और दौलतपुर चौक-गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस सहित छह से ज्यादा ट्रेनों में अस्थायी तौर पर अतिरिक्त कोच जोड़ने की घोषणा की है।
विज्ञापन

रेलवे के इस कदम से उन यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा, जिनकी टिकटें वेटिंग लिस्ट में थीं। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि व्यावसायिक मांग और यात्रियों की भारी भीड़ का आकलन करने के बाद यह निर्णय लिया गया है। इससे ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान घर जाने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी।

इन प्रमुख ट्रेनों में जोड़े गए अतिरिक्त कोच
ट्रेन नंबर 19412/22957 दौलतपुर चौक-गांधीनगर में यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए 9 मई से 11 मई तक एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 20498/20497 हमसफर एक्सप्रेस एक्सप्रेस जोकि फिरोजपुर से रामेश्वरम के बीच चलती है, इस साप्ताहिक ट्रेन में 9 और 16 मई को अतिरिक्त थर्ड एसी इकोनॉमी कोच जोड़ा जाएगा। इसके अलावा ट्रेन नंबर 14207/08 दिल्ली और प्रतापगढ़ के बीच चलने वाली पद्मावत एक्सप्रेस में 16 मई से 25 मई के बीच अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा मिलेगी। जबकि 22420/19 गाजीपुर सिटी सुहेलदेव एक्सप्रेस में 16 मई से 22 मई तक अतिरिक्त कोच उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन


ट्रेनों में वेटिंग की स्थित
दौलतपुर से गांधीनगर के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 19412 कैपिटल एक्सप्रेस में वेटिंग लगातार बढ़ती जा रही है। ट्रेन की स्लीपर श्रेणी में वेटिंग का आंकड़ा 97 पार कर गया है। वहीं, एसी तृतीय श्रेणी में 61 और द्वितीय श्रेणी में 31 वेटिंग पहुंच गई है। इसी प्रकार 22957 सोमनाथ एक्सप्रेस में वेटिंग का आंकड़ा क्रमश: 51, 18 व 6 है। वहीं 20498 हमसफर एक्सप्रेस में आगामी 30 मई तक स्लीपर श्रेणी की वेटिंग बंद कर दी गई है। जबकि तृतीय एसी श्रेणी की वेटिंग 109 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें